LIC ने फिर लॉन्च की मोदी सरकार की स्कीम,
मिलेगी 10 हजार तक की पेंशन
मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक स्कीम प्रधानमंत्री वय वंदन योजना (पीएमवीवीवाई) लॉन्च की थी. इस स्कीम की डेडलाइन 31 मार्च 2020 को खत्म हो गई थी, लेकिन भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने एक बार फिर लॉन्च किया है.
आज यानी मंगलवार से आप इस स्कीम से जुड़ सकते हैं. संशोधित प्रधानमंत्री वय वंदन योजना में कई तरह के बदलाव किए गए हैं. इस योजना की ब्याज दर, निवेश र पेंशन की रकम में भी बदलाव हुआ है.
आज यानी मंगलवार से आप इस स्कीम से जुड़ सकते हैं. संशोधित प्रधानमंत्री वय वंदन योजना में कई तरह के बदलाव किए गए हैं. इस योजना की ब्याज दर, निवेश और पेंशन की रकम में भी बदलाव हुआ हैं.
LIC के अधीन आने वाले इस स्कीम के तहत पेंशन के तौर पर 10 हजार रुपये तक मिल रहा है. वहीं अब योजना की डेडलाइन मार्च 2023 कर दी गई है. आइए, इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं.
·
पेंशन स्कीम होने की वजह से 60 साल की उम्र के बाद ही इसका लाभ मिल सकता है. इस योजना के अंतर्गत, प्रति माह 10,000
रुपये की पेंशन के लिए करीब 15 लाख रुपये और प्रति माह 1000 रुपये की न्यूनतम पेंशन के लिए 1.62 लाख रुपये के करीब निवेश करना होगा.
इसके बाद पेंशन के लिए निवेशक को एक निश्चित तारीख, बैंक अकाउंट और अवधि का चयन करना होता है. उदाहरण के लिए अगर आपको हर महीने की 15 तारीख को पेंशन चाहिए तो इस तिथि का चयन करना होगा. इसी तरह निवेशक अगर चाहे तो पेंशन के विकल्प का भी चयन कर सकता है.
मतलब कि आपको मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना पेंशन चाहिए तो ये विकल्प चुन सकते हैं. अगर आपने मासिक विकल्प का चयन किया तो हर महीने पेंशन बैंक अकाउंट में आएगा. जबकि तिमाही चयन पर हर तीन महीने बाद एकमुश्त पेंशन मिलती है.
इसी तरह छमाही या सालाना विकल्प चयन पर क्रमश : 6 या 12 महीने बाद एकमुश्त पेंशन मिलेगा. यहां बता दें कि स्कीम में निवेश के 1 साल बाद पेंशन की पहली किश्त मिलती है.
इस योजना को चलाने का एकाधिकार एलआईसी के पास है. इसे ऑफलाइन के साथ ही एलआईसी की वेबसाइट से ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है. इस योजना की मैच्योरिटी अवधि 10 साल है. इसमें पहले साल 7.40 प्रतिशत का सुनिश्वित रिटर्न दिया जाएगा.
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप
022-67819281 या 022-67819290 नंबर पर कॉल कर सकते हैं.
ANIL KUMAR YADAV
LIC Agent
Life Insurance Advisor
Life Insurance Corporation of
India , Branch Office
Near, CP-141, Sector-D1
Kanpur Road Yojana, Zonal Park, Lucknow
Whatsapp Group
https://chat.whatsapp.com/LPq2Yj8v7RB2vz8Gy5aV76
Telegram Group
https://t.me/ANILYADAVLIC
My Blog
https://licofindia11.blogspot.com/







